बीएल एग्रो का पांच वर्षों में 3,000 करोड़ के निवेश का लक्ष्य
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश स्थित बीएल एग्रो अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अगले पांच वर्षों में अपने राजस्व को 2.5 गुना बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने पर विचार कर रही है। कंपनी मुख्य रूप से खाद्य तेल और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ का विक्रय करती है। बीएल एग्रो के एक प्रमुख अधिकारी ने कहा कि कंपनी चावल और दूध जैसी विभिन्न खाद्य श्रेणियों में विस्तार योजनाओं के वित्तपोषण के लिए ये निवेश करेगी। बीएल एग्रो समूह बैल कोल्हू ब्रांड के तहत खाद्य तेल और नरिश तथा अन्य ब्रांडों के तहत प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ बेचती है। उसने वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 8,000 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बरेली स्थित इस पारिवारिक स्वामित्व वाले समूह की अगले पांच वर्षों में कई परियोजनाओं के विस्तार पर लगभग 3,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है, जिसमें दूध के साथ ही चावल का व्यवसाय भी शामिल है।

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात
जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार