सोशल मीडिया के जरिये हुई तालाब में मिले शव की पहचान
भोपाल। शहर के वीआईपी रोड पर बड़े तालाब किनारे स्थित सेल्फी पाइंट के पास सोमवार दोपहर तालाब में मिली युवक के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। शुरुआत में मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला था, जिससे उसकी पहचान की जा सके। बाद में पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसका हुलिया वायरल किया था, जिसके बाद उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने बताया की नगर निगम के गोताखोर शेख आसिफ और मधुकर सिंह ने सूचना दी थी, कि सेल्फी पाइंट के पास तालाब में एक युवक का नजर आ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो गोतखोरो की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव की पहचान न होने पर घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल की गई। इसके बाद पुलिस का संपर्क गांधी नगर के महर्षि पतंजलि परिसर बीडीए निवासी मदन लाल मल्होत्रा से हुआ। उन्हें मचूरी बुलवाया गया जहॉ उन्होने मृतक की शिनाख्त अपने 38 साल के बेटे चिराग मल्होत्रा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिवार वालो को सौंप दिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी पुलिस जॉच क ररही है।

5वीं-8वीं के रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा, टॉप-10 में नया नंबर-1 जिला
गिलेस्पी के बयान से फिर उड़ा पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों के ई-टेंडर का 8वां चरण शुरू, 27 मार्च को ऑक्शन
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती पर CM विष्णु देव साय का कड़ा रुख
रेप केस में बड़ा एक्शन: आम आदमी पार्टी विधायक जसबीर सिंह पठानमाजरा MP से गिरफ्तार
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर—₹10 हजार का चालान
भोपाल में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में तीन युवकों की मौत
भारत की GDP ग्रोथ पर नजर, पश्चिम एशिया तनाव से कितना असर?
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत