तालाब में अज्ञात युवक का शव मिला
जयपुर । यहां के तालाब में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान न होने पर शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया है। शुरुआती जांच में पानी में डूबने से युवक की मौत हुई लगती है। थाने के चौकी प्रभारी ने कहा कि गोनेर स्थित जगन्नाथ सरोवर में युवक का शव मिला था। जगन्नाथ सरोवर की पाल स्थित मंदिर जाते समय तालाब में पानी की सतह पर शव दिखा।
तालाब में युवक का शव पड़ा होने का पता चलने पर लोगों में सनसनी मच गई। पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुला तालाब से शव बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है और उसके पास से एक मोबाइल मिला है। पानी में मोबाइल के गिरने से खराब हो गया है। पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार