प्रेमी ने पेपर कटर से रेता प्रेमिका का गला, पड़ोसी पर भी किया हमला
प्रयागराज । जिले के नैनी क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका के बीच एक साथ रहने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने पेपर कटर से प्रेमिका का गला रेत दिया। चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसी पर भी युवक हमला कर दिया। नैनी पुलिस ने आरोपी को सोमवार भोर में गिरफ्तार कर लिया। घटना में घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। घटना नैनी के डभांव मोहल्ले की है।
जानकारी के मुताबिक कौंधियारा थाना के देवरा गांव की 35 वर्षीय रेनू पांडेय शहर में साड़ी की दुकान में काम करती है। वह शादीशुदा है। काम के दौरान रेनू की पहचान राकेश पटेल (38) पुत्र सिरवत नारायण निवासी सपहा थाना घूरपुर से हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दो माह पहले राकेश ने रेनू को नैनी के डंभाव स्थित रवि पटेल के घर में किराए का कमरा दिला दिया। तभी से रेनू यहीं रहने लगी थी। बताया जाता है कि शनिवार देर रात राकेश रेनू को उसकी दुकान से लेकर अपने साथ डभांव स्थित कमरे पर आया था। वहां रेनू और राकेश के बीच एक साथ रहने को लेकर विवाद होने लगा। पुलिस के मुताबिक रविवार भोर में राकेश ने गुस्से में रेनू का पेपर कटर से गला रेत दिया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले 45 वर्षीय महेश पटेल पहुंचा और बीच बचाव करने लगा। इसी दौरान उसने उस पर भी वार कर दिया। इससे वह भी लहूलुहान हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका ले जाया गया। गंभीर होने पर उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। महेश के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी राकेश की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया। सोमवार भोर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Firozpur में फिरोजपुर फीडर नहरबंदी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम
उदयपुर से ऋषिकेश के बीच होली स्पेशल ट्रेन की सौगात
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता