जिम्मेदारों की आंखों पर घूस की पट्टी
नई दिल्ली । हाल ही में राजधानी के रिहायश क्षेत्र में अवैध फैक्ट्री में आग लगी और 11 लोगों की मौत हो गई। कोई नहीं बता पाएगा इनका क्या कुसूर था और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है? लेकिन आप इसकी चिंता क्यों करेंगे आपका सीधा कोई सरोकार नहीं। आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि अनदेखी की यही प्रवृत्ति है कि गली-गली में मौत का कारोबार हो रहा है। और उसकी अनदेखी करके हम अपना ही काल बुला रहे हैं। गलती आपकी भी नहीं, सिस्टम ही ऐसा है, शिकायत लेकर जाएं तो कोई सुनता नहीं। नगर निगम के बाबू से ऊपर के अधिकारी तक सबकी चुप्पी है। पुलिस की खामोशी हर माह पहुंचने वाली वसूली से हो जाती है। प्रशासन ने गैर जिम्मेदार तरह से हो रहे इस अवैध कारोबारों पर चुप्पी रहना अपना सिद्धांत बना लिया है। प्रदूषण नियंत्रण से नोटिस आएगा, कुछ दिन बाद उसकी भी खानापूरी हो जाती है। बड़ा सवाल यही है कि सभी जिम्मेदारों की आंखों पर आखिर कब तक घूस की पट्टी बंधी रहेगी? शहर की रिहायश के भीतर कहीं से भी जीवन के लिए घातक साबित होने वाले उद्योग लगते रहेंगे, जिनमे खतरनाक पदार्थों का उपयोग होता है? बड़ी संख्या में लोगों के लिए जानलेवा ऐसी अवैध औद्योगिक या कारोबारी गतिविधियों को आखिर क्यों नहीं रोका जा रहा? सब जिम्मेदार सामने हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही? ऐसी खतरनाक अवैध इकाइयों व कारोबारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए क्यों नहीं हो रहे ठोस उपाय? इसी की पड़ताल करना हमारा आज का मुद्दा है। कभी अवैध फैक्ट्री में लापरवाही की आग से 11 की मौत हो गई, कभी 43 लोग जिंदा जल गए। करोल बाग के होटल अर्पित पैलेस में आग लगने से भी 17 लोग मरे थे। होटल में ठहरे कई अतिथि सोते रह गए, जहरीले धुएं से उनका दम घुट गया। रिहायशी क्षेत्रों में संचालित अवैध औद्योगिक व कारोबारी गतिविधियों के चलते खतरनाक साबित हो रहा यह अंतहीन सिलसिला जारी है

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम