होशंगाबाद रोड से भी हटने लगा बीआरटीएस कॉरीडोर
भोपाल। सीएम के आदेश के बाद बैरागढ़, रोशनपुरा और कमला पार्क के बाद अब होशंगाबाद रोड से बीआरटीएस कॉरीडोर को तेजी से हटाया जा रहा है। बताया गया है कि पहले बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बीच तक का बीआरटीएस इसके बाद बागमुगालिया, मिसरोद तक हटाया जाएगा। यहॉ कॉरीडोर की लंबाई 6 किलोमीटर है, जिसे आगामी 2 महीने में पूरी तरह हटाया जाना है। बीआरटीएस हटने के बाद सड़के चौड़ी हो जाएगी। इसके लिये जेसीबी की मदद से पहले पक्के निर्माण को तोड़ा जा रहा है, इसके बाद गैस कटर से लोहे के एंगल काटे जा रहे हैं। दोनो और की रैलिगं हटने के साथ ही सड़क की मरम्मत का काम भी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रोशनपुरा से बाणगंगा के बीच बने बीआरटीएस को तोड़ने का काम अधिकतर पुरा कर लिया गया है। वहीं बैरागढ़ में भी आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है। जिन जगहों पर बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ा गया, वहां पर सड़क की चौड़ाई अधिक हो गई है। गौरतलब है कि जनवरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रजेंटेशन देखने के बाद बीआरटीएस को हटाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे। इसके बाद कॉरीडोर को हटाने की शुरुआत लिये 20 जनवरी से बैरागढ़ से की गई थी।

अवैध प्रवासियों पर अमेरिका सख्त, देश छोड़ने पर मिलेगा 2600 डॉलर बोनस
दुर्ग में कैनाल रोड परियोजना के खिलाफ जोरदार विरोध
नीतीश कुमार के इशारों से खुला राज, कौन होगा अगला CM?
इच्छामृत्यु प्रक्रिया में नया मोड़, अब पानी देना भी बंद
Chhattisgarh विधानसभा पहुंचे सरेंडर नक्सली, बना चर्चा का विषय
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान
ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में