दिनदहाड़े कारोबारी का अपहरण, खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौटते समय अपराधियों ने किया अगवा
खाटूश्यामजी (सीकर)। खाटूश्यामजी के दर्शन कर अजमेर लौट रहे एक प्रॉपर्टी कारोबारी का मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। युवक अपनी परिचित महिला के साथ अजमेर से खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन के बाद प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खंडेलवाल लामिया गांव के पास पहुंचा तो पहले से कार में बैठे अपहरणकर्ताओं ने कार रुकवाई और जबरदस्ती उतारकर कार में डाल अपहरण कर ले गए। पुलिस ने सीकर व जयपुर जिले में नाकाबंदी करवाई।
खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस के थानाधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि लामिया गांव के पास एक जांटी बालाजी मंदिर के पास अमित खंडेलवाल की कार को रोक कर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया आरोपी पहले से रोड पर कार रोक कर उनका इंतजार कर रहे थे। प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण के घटनाक्रम का वीडियो वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने बना लिया था, जिसे उसने पुलिस को दिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की। पास के पेट्रोल पंप सहित मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित अमित खंडेलवाल निवासी क्रिश्चियनगंज, अजमेर शादीशुदा है। फिलहाल अपहृत युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच जारी है।

सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में पेशी से पहले आरोपी मुस्कान का तीन दिन का उपवास, जेल में बढ़ाया पूजा का समय।
पहलगाम अटैक की पहली बरसी, पीएम मोदी बोले- आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा
मुरादाबाद दोहरा हत्याकांड: पिता के उकसाने पर बेटे ने बच्चों के सामने की मां-बाप की हत्या।
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा, पीएम के नाम पहली पूजा