बैजूस के कर्मचारियों को नहीं मिला जनवरी महीने का वेतन
नई दिल्ली । भारतीय एडटेक स्टार्टअप बैजूस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। भारी दिक्कतों से जूझ रही बैजूस के कर्मचारियों को पिछले महीने जनवरी का वेतन अब तक नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार लिक्विडिटी की खराब स्थिति के बीच कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है जबकि बैजूस ने पिछले महीने दिसंबर में आश्वासन दिया था कि हर महीने के पहले दिन उनके खाते में वेतन आ जाएगा। कंपनी ने कर्मचारियों को जो मेल भेजा था, उसमें कहा था कि दिसंबर का वेतन 2 जनवरी को आएगा और जनवरी का 1 फरवरी को। हालांकि 1 फरवरी भी बीत गया और कर्मचारियों को वेतन अब तक नहीं मिला है। इस मामले में बैजूस से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। बैजूस के अमेरिकी यूनिट ने डेलावेयर की अमेरिकी अदालत में चैप्टर 11 बैंकरप्सी प्रोसिडिंग्स के लिए अप्लाई किया है। इस यूनिट पर 1 अरब से लेकर 10 अरब डॉलर तक की देनदारियों होने की बात कही गई है। अदालत में दायर याचिका के अनुसार बैजूस की अल्फा यूनिट ने अपने एसेट्स 50 करोड़ से 1 अरब डॉलर की रेंज में लिस्ट किए हैं। अनुमानित लेनदारों की संख्या 100 से 199 के बीच दिखाई गई है।

बंगाल की राजनीति को बड़ा झटका: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय नहीं रहे
शीर्ष नक्सली देवजी ने किया आत्मसमर्पण
AI इंपैक्ट समिट में विरोध पड़ा भारी, यूथ कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
2 मार्च को प्रदेशभर में चक्का जाम, बस संचालकों का सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय
यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल; विदेशी पर्यटक भी थे सवार
पुडुचेरी में कांग्रेस संभाले गठबंधन की कमान, राजनीति में नंबर ही सर्वोपरि: नारायणसामी
Jayant Chaudhary के साथ मंच साझा, किसानों को साधने की नई रणनीति
पोरबंदर तट पर ईरानी नाव पकड़ी