बिजली पोल से टकराकर कार जली चालक की मौत
नई दिल्ली । सोहना दमदमा रोड पर गांव लोहटकी के पास रात 11 बजे एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं थोड़ी देर बाद बिजली पोल से करंट आने पर कार में आग भी लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सोहना सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर स्वजन को सूचना दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ब्रेजा कार दौला की तरफ से सोहना जा रही थी। रात 11 बजे गांव लोहटकी के पास कार बिजली पोल से टकरा गई। काफी तेज आवाज आने से आसपास के लोग आ गए। कार चालक के सिर में काफी चोट आई थी। लोगों ने उसे अस्पताल भेजा। हालांकि, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक की पहचान दौला निवासी 32 वर्षीय मोहित के रूप में की। दूसरी ओर टक्कर के बाद पोल से उतरे करंट से ब्रेजा कार में आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। बताया गया कि कार में सीएनजी सिलेंडर लगा हुआ था, लेकिन वह फटा नहीं। इससे कार में पोल से करंट से आग लगने की आशंका जताई गई। पुलिस पूछताछ में मोहित के परिवारवालों ने बताया कि मोहित निजी काम से सोहना की तरफ जा रहे थे। उन्होंने डेढ़ महीने पहले ही ब्रेजा कार ली थी। रास्ते में यह हादसा हो गया।

बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
धमकी के बाद कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई