नोएडा में लिव-इन में रहने वाली लड़की पर केस
नोएडा । राजधानी दिल्ली से नोएडा में कुछ दिनों पहले एक इंजीनियर ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी थी। लड़के की पहचान मयंक चंदेल (27) के रूप में हुई। दरअसल, मयंक प्रीति सागर नाम की एक लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस सुसाइड केस को लेकर पुलिस ने बुधवार को बताया कि मयंक की लिव-इन पार्टनर प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मयंक चंदेल मूलरूप से शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का रहने वाला था। उसने 13 दिसंबर को नोएडा के सेक्टर-73 में महादेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। फ्लैट में वह प्रीति सागर नाम के साथ लिव-इन में रहता था। सेक्टर-113 के थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मयंक की मां ने मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने प्रीति पर उनके बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रीति, मयंक को ताने मारती थी। इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मयंक और प्रीति करीब चार सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस को मयंक और प्रीते के फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा था कि लिव-इन पार्टनर उसे लेकर हमेशा टोका-टाकी करती है। ताने मारने की भी बात लिखी गई थी। इस मामले में अब मयंक की मां ने प्रीति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से बताया कि प्रीति उनके बेटे को प्रताड़ित करती थी।

क्या आज होगा ईरान पर सबसे घातक हमला? जंग के बीच इस्राइल को अमेरिका से हथियार
‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी का तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया करारा जवाब
बंद कार में मिली दो भाइयों की लाश, 10 घंटे से सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी
‘ईरान पर नहीं रुकेंगे हमले’, अमेरिका का बड़ा बयान; 3000 ठिकानों को बनाया निशाना
अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में सितारों का मेला, राम चरण से लेकर चिरंजीवी तक पहुंचे
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, T20 फाइनल के लिए दिल्ली से साबरमती तक चलेगी विशेष ट्रेन
गैस सिलेंडर महंगा होने पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- जनता कब तक उठाएगी सरकार की विफलताओं का बोझ
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, बदला लेने निकले रणवीर सिंह—देखें क्या है खास
UPSC में बेगूसराय की चमक, IPS रुचि और मेजर नीतीश ने जिले का नाम किया रोशन
बिहार के वैशाली में दिल दहला देने वाली घटना, दिव्यांग मासूम का शव सड़क किनारे मिला