जनगणना 2027: IAS मनोज पिंगुआ को अहम जिम्मा, आदेश जारी; दो चरणों में संपन्न होगी प्रक्रिया
राज्य सरकार ने जनगणना कार्य के समन्वय के लिए IAS मनोज कुमार पिंगुआ को नोडल अधिकारी बनाया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
आदेश में बताया गया है कि, जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केन्द्र सरकार ने अधिसूचना संख्या क. आ. 2681 (अ) दिनांक 16.06.2025 के तहत घोषणा की है कि भारत की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी। उक्त अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित की गयी है।
दो चरणों में संपन्न होगी जनगणना
बता दें कि केंद्र सरकार ने देशभर में जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए यह जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण की गिनती1 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी। इस चरण को हाउस-लिस्टिंग ऑपरेशन कहा जाता है। जिसके तहत मकान सूचीकरण काम किया जायेगा। साथ ही घर की स्थिति और तमाम संसाधनों की जानकारी ली जाएगी।

कार्यालय खाली करने के आदेश पर कांग्रेस का हंगामा, सियासत गरमाई
उस्मान तारिक के एक्शन की नकल इस गेंदबाज को पड़ी भारी
एक दिन की SDM बनीं खनक राठौर, ‘बेटी बचाओ’ अभियान से जुड़ी पहल
IPL 2026 में छिड़ी नई बहस, आमने-सामने आए दो बड़े नाम
मध्य प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र पाने की प्रक्रिया होगी आसान
फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का बड़ा खुलासा
ईरान ने अमेरिका से बातचीत पर साफ इनकार किया
छत्तीसगढ़ में गैस वितरण नीति में बड़ा बदलाव
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच मिलने के बाद ही शुरू होगा काम
अनन्या बिड़ला कौन हैं? जानिए पूरी जानकारी