दिल्ली की सड़कों पर धड़ाधड़ कट रहे चालान
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलने वालों की संख्या में इस साल लगभग 44 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, जो चिंता का विषय है। दिल्ली यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से 15 मई तक बिना हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले दोपहिया वाहनों पर चलने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में यातायात पुलिस ने इस वर्ष बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहनों पर चलने वाले 104,028 लोगों का चालान किया है। जबकि 2023 में इसी अवधि के दौरान 72,313 मामले दर्ज किए गए थे। इस लिहाज से इस वर्ष बिना हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहनों पर चलने वालों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 31,715 बढ़ गई है। जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 44 प्रतिशत ज्यादा है। यातायात पुलिस ने इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलने वालों ऐसे चालानों की सबसे अधिक संख्या वाले शीर्ष 10 ट्रैफिक सर्किलों का व्यापक विश्लेषण किया है। यातायात पुलिस सबसे अधिक बार हेलमेट से संबंधित उल्लंघन वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां अधिक सख्ती से नियमों का पालन कराएगी। यातायात पुलिस ने हेलमेट पहनने के महत्व के विषय मे शिक्षित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसमें रोड शो, स्कूलों और कालेजों में शैक्षिक कार्यक्रम, सोशल मीडिया अभियान और अन्य हितधारकों के साथ सहयोग शामिल हैं। यातायात पुलिन ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

झारखंड में मौसम का 'यू-टर्न': पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा पारा, पर साथ लाएगा वायरल का खतरा; जानें खुद को बचाने का तरीका
अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत