Rajasthan में सर्दी-गर्मी के बीच बारिश के आसार, IMD का अलर्ट
जयपुर|राजस्थान में इन दिनों सर्दी और हल्की गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार अगले सप्ताह राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। विशेष रूप से बीकानेर संभाग और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव 17 और 18 फरवरी को देखने को मिलेगा। इससे पहले राज्य में मौसम सामान्यतः साफ रहने की संभावना है और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह-शाम न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने से हल्की सर्दी बनी रहेगी।पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ, जहां सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की गई। इसके अलावा उदयपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, डूंगरपुर, जालौर और पाली में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।
शेखावाटी में ठंड का असर बरकरार
वहीं दूसरी ओर शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर अभी भी बना हुआ है। चूरू, सीकर, झुंझुनूं और फतेहपुर में सुबह-शाम ठंड अधिक महसूस की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज किया गया, जबकि सीकर में यह 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
देश के प्रमुख शहरों में दर्ज तापमान के अनुसार अजमेर में अधिकतम 29 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भीलवाड़ा में 29.4 अधिकतम और 13.4 न्यूनतम दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम 28.6 और न्यूनतम 14.1 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 26 और न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। कोटा में 28.8 अधिकतम और 14 न्यूनतम रहा। चित्तौड़गढ़ में 30.8 अधिकतम और 13.4 न्यूनतम दर्ज किया गया, जबकि उदयपुर में अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 13.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में सबसे अधिक 33 डिग्री अधिकतम और 15.2 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम 31 और न्यूनतम 13 डिग्री रहा, वहीं जोधपुर में 30.8 अधिकतम और 13.8 न्यूनतम दर्ज किया गया। बीकानेर में अधिकतम 29.3 और न्यूनतम 12.3 डिग्री रहा, जबकि चूरू में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

म.प्र. में सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस रद्द करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी
Digvijaya Singh ने तोड़ी सौगंध? मंच पर दिखे राहुल गांधी के साथ
British Airways की फ्लाइट खराब मौसम के कारण डायवर्ट
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’
अजमेर में RAS भर्ती-2024 साक्षात्कार का सातवां चरण 5 मार्च से