राजस्थान विश्वविद्यालय में बवाल, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब परीक्षा परिणामों और मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में जुटे छात्रों पर पुलिस ने लाठी-चार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्र नोटों की माला पहनकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि 'नॉट प्रमोटेड' और री-इवैल्युएशन प्रक्रियाओं के नाम पर बड़ी धांधली की जा रही है, जिसके खिलाफ जवाब मांगने पर प्रशासन ने संवाद की बजाय बल प्रयोग का रास्ता चुना।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने एडमिन ब्लॉक और कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और कई छात्र भवन की छत पर भी चढ़ गए। प्रदर्शन को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया, जिसमें आधा दर्जन छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय की गलतियों पर सवाल उठाना अपराध बन गया है। उनका आरोप है कि जब भी छात्र किसी अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाते हैं, पुलिस प्रशासन विश्वविद्यालय की ढाल बनकर खड़ा हो जाता है और छात्रों को दबाने की कोशिश करता है।
छात्रों का आरोप
छात्रों का दावा है कि सेमेस्टर एग्जाम की कॉपी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने पर अतिरिक्त और अवैध राशि वसूली जा रही है, लेकिन इन मुद्दों की जांच करने के बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ बदसलूकी और हिंसा की गई। छात्रों ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विरोध दर्ज कराना यदि गलत माना जाएगा, तो फिर छात्रों के अधिकारों और स्वतंत्रता का क्या अर्थ रह जाता है?

ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म