मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्याम मन्दिर में किए दर्शन
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सपत्नीक खाटूश्यामजी मंदिर में पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और आमजन की खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्याम मंदिर कमेटी के श्री प्रताप सिंह चौहान ने पूजा करवाई और श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
हेलिकॉप्टर से मंदिर और श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ओर से खाटूश्याम मंदिर और श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। जयपुर से मंदिर जाते और आते दोनों समय पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा की बारिश देख बाबा श्याम के भक्त अभिभूत हो उठे।
इस दौरान खंडेला विधायक श्री सुभाष मील, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, सीकर के पूर्व विधायक श्री रतनलाल जलधारी, जयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय पाल लांबा, जिला कलक्टर श्री मुकुल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
वैशाली में बच्चा चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
रोहतास में पांच की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पर सस्पेंस बरकरार
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन
Bihar Police का दरोगा दिनदहाड़े घूस लेते गिरफ्तार
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
IT विभाग की बड़ी कार्रवाई: कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर रेड