मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रियों की दर्दनाक मृत्यु पर जताया शोक
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में जयपुर के चौमूं निवासी चार तीर्थ यात्रियों सहित आतंकवादी हमले में मृत लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार दु:ख की इस घड़ी में मृतकों एवं घायलों के परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं जम्मू-कश्मीर प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मामले में निरंतर निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को दिवंगतों के पार्थिव शरीर को परिजनों तक पहुंचाने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार शाम को जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकवादियों ने बस में जा रहे तीर्थयात्रियों पर अंधाधुन गोलीबारी की थी। जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी और तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई।

वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी