पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
जयपुर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) की प्रदेश में कार्य प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजना के विभिन्न कंपोनेंट के तहत संचालित कार्यों एवं उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने योजना के तहत हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में योजना के सभी कंपोनेंट का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें
कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल ने अधिकारियों को योजना के लिए आवंटित बजट का निर्धारित समयावधि में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट का समय पर उपयोग होने से योजनाओं के कार्यों को गति मिलेगी और किसानों को इनका लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने योजना से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं का शीघ्र समाधान करने को कहा।

किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
नगर निगम जयपुर के मतदान के लिए मतदान दल रवाना
भिवाड़ी में बिना लाइसेंस संचालित दवा गोदाम पर पूर्व कार्रवाई का अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
अंतरिक्ष सम्मेलन में गूंजा PM मोदी का संदेश, बोले- संघर्ष नहीं सहयोग से आगे बढ़ेगी दुनिया
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज