राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर मुख्यसचिव ने ली वीसी
जयपुर । महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्म की आगामी 14 फरवरी को बेणेश्वर यात्रा के दौरान उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर आगमन प्रस्तावित है। इस संबंध में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने इस महत्वपूर्ण यात्रा के मद्देनजर विभिन्न आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने इस वीवीआईपी विजिट के दृष्टिगत समस्त पुख्ता इंतजाम एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान स्वागत सत्कार, विदाई, सुरक्षा, सेफ हाउस बैगेज परिवहन, यातायात व पार्किंग, स्टेण्ड बाई, कारकेड, रूट प्लान, रिहर्सल, एयर क्रू, अग्निशमन व एंबुलेस आदि की व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उदयपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीसी हॉल से संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, एसपी भुवन भूषण, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी, प्रोटोकॉल ऑफिसर व जिला रसद अधिकारी नीलम लखारा आदि अधिकारी वीडियो कांफ्रेन्स से जुड़े।

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की