ईसाई समाज की प्रार्थना सभा पर लगे धर्म परिवर्तन कराने के आरोप
राजस्थान में जयपुर जिले के चौमू में रविवार को धर्म परिवर्तन करवाने की सूचना पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ईसाई समाज की प्रार्थना करवा रहे दो लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, चौमू के रैगर मोहल्ले में सुबह एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। प्रार्थना सभा में अनुसूचित जाति समाज के कई लोग एकत्रित हुए थे।
सत्येंद्र स्टीफन अपने एक साथी के साथ ईसाई समाज की प्रार्थना सभा करवा रहा था। इस पर कस्बे के लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने भीड़ को मौके से हटाना शुरू कर दिया। साथ ही सत्येंद्र के साथ धक्का-मुक्की की गई।
लोगों ने बताया कि काफी समय से प्रत्येक रविवार को इस घर में सत्येंद्र प्रार्थना सभा करवाता है। वह अनुसूचित जाति के गरीब लोगों को पैसों और नौकरी देने का लालच देता है। कुछ लोगों को वह 100 से 200 रुपये प्रत्येक रविवार को देता है।
चौमू पुलिस थाने के निरीक्षक जालम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना अनुमति के रैगर मोहल्ले में प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो सत्येंद्र ईशा मसीह की प्रार्थना करवा रहा था। वह लोगों से कह रहा था कि प्रार्थना से बीमारियों का इलाज होता है।
स्थानीय लोगों ने धर्म परिवर्तन करवाने के प्रयास का आरोप लगाया है। लेकिन मौके से पुलिस के समक्ष इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई। फिलहाल मौके पर शांति है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी