11वीं की छात्रा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
वाराणसी । यूपी के जौनपुर जिले की 11वीं की एक छात्रा को जबरन वाराणसी के बाबतपुर स्थित होटल ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा को जान से मारने के साथ ही उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। घटना के संबंध में मंगलवार को छात्रा की तहरीर के आधार पर बड़ागांव थाने में अहरक गांव निवासी नसीम अली के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
16 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह जौनपुर जिले के मड़ियाहू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और 11वीं में पढ़ती है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक गांव में उसके फूफा का घर है। वहां आने-जाने के दौरान नसीम अली से उसका परिचय हुआ। 19 अगस्त की सुबह 11 बजे वह अपने घर पर थी। तभी नसीम अली ने उसे फोन कर जमालापुर बुलाया। इसके बाद उसे जबरन बाबतपुर स्थित संजय मोटेल्स होटल ले गया। वहां नसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर नसीम ने उसे मारापीटा और जातिसूचक गाली दी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि नसीम उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रखा हुआ है। इसे लेकर नसीम उससे पैसा मांगता था और न देने पर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई है।

शीत्सांग: विकास, स्थिरता और आधुनिकता की दिशा में नया अध्याय
2024 में पैरालाइसिस अटैक के बाद पंडवानी गायिका तीजन बाई की सेहत पर लगी नजर
दानिया शाह के पति की विवादित शादी, नई दुल्हन सिर्फ 9वीं क्लास की स्टूडेंट
इंदौर में शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, 1.5 लाख रुपये भी ठगे
Vishnu Deo Sai ने शुभारंभ किया ‘गौधाम योजना’, CM बोले – ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
भारत ने ईरानी युद्धपोत के 100 से अधिक नाविकों को वापस भेजा, अमेरिका से मिली पनाह के बाद
बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, चार राज्यों में 1.50 करोड़ की ठगी