अलीपुर अग्निकांड पर सीएम अरविंद केजरीवाल सख्त
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके की एक पेंट फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हादसे को लेकर गंभीर चिंता जताई है और जांच का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है- ये जांच होनी चाहिए कि रिहाइशी इलाके में पेंट फैक्ट्री कैसे चल रही थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर में हुए पेंट फैक्ट्री अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार की सुबह घटना स्थल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मदद राशि देने का ऐलान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस हादसे में गंभीर से रूप से घायलों को 2 लाख और सामान्य रूप से घायलों को 20 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सुबह-सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और उनसे उनका हाल पूछा। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हादसा बहुत दुखद है। हादसा बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण था कि इसमें 11 लोगों की जान गई है। इसी के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस हादसे की जांच का आदेश दे दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिहायशी इलाके में पेंट फैक्ट्री कैसे चल रही थी, इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि लोगों ने शिकायत की है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर लेट से पहुंचीं, इसकी भी जांच होगी और दोषियों के खिलाफ एक्शन होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली सरकार की पूरी सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को आर्थिक मदद देने के साथ ही उन लोगों को भी सरकारी नीति के मुताबिक उचित मुआवजा दिया जायेगा जिनकी दुकानें इस अग्निकांड में जल गईं। राजधानी दिल्ली के अलीपुर में गुरुवार की शाम एक पेंट फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई थी। इस दुर्घटना में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 4 लोग झुलस गये हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग इतनी भयानक थी कि दमकल की 30 गाड़ियों की घंटों मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया जा सका। मौके पर राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। पुलिस ने अलीपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?