सीएम आतिशी ने प्राचीन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
दिल्ली की सीएम आतिशी ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची। उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। एक्स पर उन्होंने लिखा, 'ईश्वर हम सबको शक्ति और साहस दे, ताकि हम दिल्ली के विकास और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के विजन को आगे बढ़ा सकें।
भगवान राम और भरत जी का उदाहरण
इससे पहले सोमवार को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल के लिए कुर्सी खाली है और उनका इंतजार रहेगा। सीएम आतिशी ने कहा, 'आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसे भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था। भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और केजरीवाल जी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। मुझे विश्वास है कि अब दिल्लीवाले केजरीवाल जी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर फिर से सीएम बनायेंगे। तब तक यह मुख्यमंत्री की कुर्सी केजरीवाल जी का इंतज़ार करेगी।'
फरवरी में केजरीवाल को जीताएगी दिल्ली की जनता
आतिशी ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर दोबारा सीएम बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की कुर्सी यहीं रहेगी।' उन्होंने कहा, 'पिछले दो साल से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें छह महीने के लिए जेल में डाल दिया गया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि एजेंसी ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।'

जुबिन नौटियाल की याचिका पर कोर्ट का अहम सवाल
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बिजनेस कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर में अवैध स्पिरिट का जखीरा पकड़ा, सैंपल जांच में खुलासा
दिल्ली में 12वीं के छात्र की मौत से मचा हड़कंप