सर्द हवाओं, कोहरे ने ने बढ़ाई ठंड
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है, जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है प्रदेश में लगभग सभी जिलों में दिन-प्रतिदिन पारा गिरता जा रहा है वहीं, माउंट आबू और शेखावाटी इलाकों में ठंड अपने चरम पर पहुंचने वाली है. सुबह और शाम को चलने वाली सर्द हवाएं कंपकंपी का एहसास कराती हैं वहीं, आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम मुख्यत: साफ देखने को मिला. वहीं, कई जिलों में सर्द हवाओं और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड महसूस हुई. तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह से ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा. साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी. हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कश्मीर में बर्फबारी हो रही है. उत्तर से चलने वाली सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा. तापमान भी धड़ाम से गिरेगा, जिससे कंपकंपी वाली सर्दी महसूस होगी।

राँची वाले सावधान! अब 'तीसरी आँख' रखेगी कचरे पर नज़र, सड़क पर गंदगी फैलाई तो सीधे कटेगा चालान; 6 पर गिरी गाज
रुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी बाधा, लाभुकों को 4% की जगह देना पड़ रहा 10% से अधिक ब्याज
ACB की रेडार पर 192 'जालसाज': MPL जमीन घोटाले की फाइल खुलते ही मचा हड़कंप, क्या अब होगी जेल? जानें पूरा कच्चा चिट्ठा
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर