कलेक्टर मेहता ने फार्मर्स रजिस्ट्री शिविर का किया अवलोकन
जयपुर । उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता जिले के मावली और वल्लभनगर उपखण्ड के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मावली पंचायत समिति अंतर्गत भीमल पंचायत मुख्यालय पर एग्रीस्टेक योजनांतर्गत आयोजित फार्मर्स रजिस्ट्री शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही लाभार्थियों के ई-केवाईसी, भूमि-सत्यापन की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलक्टर ने शिविर में मौजूद कमर्चारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए उपस्थित कृषकों से भी फीडबैक लिया। जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, मावली एसडीएम रमेश सीरवी, तहसीलदार भंवरलाल मीणा, बीडीओ शैलेन्द्र खिंची समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।दौरे के दौरान कलक्टर ने मावली और वल्लभनगर पंचायत समिति सभागार में विभिन्न विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया, साथ ही योजनाओं की प्रगति भी जानी। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से आयुष्मान योजना के तहत ई-केवाईसी प्रगति के बारे में जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने घासा पीएचसी भवन का अवलोकन करने और भवन के मरम्मत संबंधी प्रस्ताव तैयार कर पीडब्ल्यूडी को भिजवाने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा के बाद ब्रिटिश राजनीति में मचा हड़कंप
पति की हत्या कर बच्चों के लिए लिखी किताब, 35 साल की महिला को उम्रकैद
ममता बनर्जी की वकालत पर उठे सवाल, BCI ने मांगी रिपोर्ट
CBI की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी की कंपनियों पर छापेमारी
दो घंटे कोर्ट रूम में रहे भाजपा विधायक, हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ाई
कैबिनेट विस्तार से पहले असम सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों को सौंपे गए विभाग
EOW की बड़ी कार्रवाई: तेंदुखेड़ा SDM का रीडर 30 हजार रिश्वत लेते ट्रैप
‘₹2500 का वादा, ₹1000 भी नहीं’, महिला योजना को लेकर स्टालिन का विजय सरकार पर तंज
रादुविवि में सुरक्षा व्यवस्था फेल, लैब से चोरी हुआ कीमती सामान