कलेक्टर ने किया मिठाई दर पोस्टर का विमोचन
जयपुर । उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर आमजन को शुद्ध मिठाईयां वाजिब दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी। मिठाईयों के विक्रय दर के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने भंडार के सुपरमार्केट शास्त्री सर्कल पर किया।
उदयपुर की जनता को शुद्ध व वाजिब दाम पर मिठाईयां उपलब्ध कराने के प्रयास
कलेक्टर ने मिठाईयों की गुणवत्ता के संबध में भण्डार महाप्रबन्धक डॉ प्रमोद कुमार से जानकारी प्राप्त और दीपावली पर उदयपुर की जनता को शुद्ध व वाजिब दाम पर मिठाईयां उपलब्ध कराने के इस प्रयास को सराहनीय बताया। इस मौके पर कलेक्टर ने समस्त उत्पादों के संबधं में जानकारी प्राप्त करते हुए गुणवत्ता बनाये रखने एवं उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान मे रखने के निर्देश दिये। भण्डार महाप्रबन्धक ने बताया कि दीपावली पर मिलने वाली मिठाईयों में काजू कतली 720 रुपये प्रति किलो, काजू रोल 780 रुपये प्रति किलो, सोहन पपडी 400 रुपये प्रति किलो, बेसन चक्की 400 रुपये प्रति किलो, मक्खन बडे 480 रुपये प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध रहेंगे। यह मिठाईयां सभी सुपरमार्केट पर आज से ही उपलब्ध रहेगी एवं अग्रिम बुकिंग भी सुपरमार्केट पर की जाएगी। यह सभी मिठाईयां शुद्ध सरस घी से निर्मित है। इस अवसर पर भण्डार भण्डार के प्रशासक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां प्रेम प्रकाश माण्डोत एवं भंडार के कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही