चुनावी मोड से बाहर निकल इस मसले पर दें ध्यान
नई दिल्ली। दिल्ली में कानून और व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने गृह मंत्री से मुलाकात के लिए समय देने की भी मांग की है। अब इस मसले पर आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने तंजिया लहजे में केंद्र सरकार को दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा दिल्ली में अपराध दर में काफी वृद्धि हुई है। बीजेपी जिसे दिल्ली की जनता ने कानून व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मेदारी सौंपी थी, वो उसे पूरा करने में वो पूरी तरह विफल रही है। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर चर्चा के लिए अमित शाह से समय मांगा है। हमारी अमित शाह से अपील है कि वो चुनाव प्रचार मोड से बाहर आएं और इस मुद्दे को प्राथमिकता दें। साथ ही पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को मिलने का समय दें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चेन स्नैचिंग, डकैती, फिरौती की मांग और गैंगवार की खबरें लगातार आने लगी हैं। इन घटनाओं की वजह से दिल्ली महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। अब तो स्कूलों को भी बम उड़ाने की धमकियां मिलने लगी हैं। बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ माह के दौरान क्राइम की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने की वजह से यह मसला अब सियासी रंग लेने लगा है। आम आदमी पार्टी के नेता इसको लेकर बीजेपी को घेरने में जुटे हैं। वहीं, बीजेपी इस मसले पर गौर फरमाने के बदले अन्य मसलों पर आप सरकार पर निशाना साध रही है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि लॉ एंड आर्डर को लेकर आप नेता जरूरत से ज्यादा लोगों को डरा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को चाहिए कि वो पिछले 11 साल के दौरान लोगों से किए वादे पूरे क्यों नहीं किए?

US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म
झारखंड सियासत में भूचाल! SIR को लेकर सत्तापक्ष का बड़ा आरोप, बीजेपी ने बताया 'पॉलिटिकल ड्रामा'; जानें क्या है पूरा विवाद
झारखंड में अब नहीं चलेगा माफिया राज और हाथियों का आतंक! मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश, अवैध माइनिंग पर होगी सीधी जेल