आयुक्त ने गंदगी देख कर्मचारियों को लगाई फटकार
भोपाल । नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण कल शहर के विभिन्न वार्डों में राजस्व वसूली कार्य के साथ ही सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान वार्ड क्रमांक 31 कार्यालय से वार्ड प्रभारी और वार्ड क्रमांक 48 में गंदगी का ढेर मिलने पर वह नाराज हो गए और कर्मचारियों को फटकार लगाई। निगमायुक्त के निर्देश पर इलाके के सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारी को कारण बताओ नोटिस देने की कार्रवाई की गई। उन्होंने गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार निगमायुक्त ने शनिवार को वार्ड क्रमांक 31, 46, 47, 48 एवं 83 और जोन क्रमांक 10 के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 31 के कार्यालय से प्रभारी निर्मला मालवीय अनुपस्थित मिली।इसके अलावा वार्ड क्रमांक 48 के वार्ड कार्यालय परिसर में कचरे का ढेर देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्मला और दरोगा सौरभ चौहान एवं वार्ड प्रभारी कृष्ण कुमार घोरकर कारण बताओ नोटिस देने की कार्रवाई के निर्देश दिए। बता दें कि राजधानी में में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

अली फजल ने एनिवर्सरी पर Richa Chadha को दी खास बधाई
कंगना रनौत ने नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' की आलोचना की
क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, तीन विधायकों को निलंबित किया
सलमान खान की फिल्म Matrubhumi का गाना 'तुम चांद देख लेना' का टीजर रिलीज
अक्षय कुमार-परेश रावल विवाद पर Rajpal Yadav ने तोड़ी चुप्पी
सदन में अवैध प्लॉटिंग पर घिरे मंत्री Tankram Verma
बंगाल में TMC की लगातार सत्ता, बीजेपी चुनावी मैदान में बदलाव की तैयारी
Himachal Pradesh में बर्फबारी के बीच 48 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
चोटों से जूझ रहे Mayank Yadav, कब करेंगे धमाकेदार वापसी?
मानवेंद्र सिंह के निजी रिश्ते को लेकर सियासी-सामाजिक घमासान