रेलवे जंक्शन के फुट ओवरब्रिज के नीचे फांसी लगाकर की आत्महत्या
जिले के बांदीकुई जंक्शन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव फुट ओवरब्रिज के नीचे पिलर से लटका मिला। मृतक सुनील कुमार मजदूरी की तलाश में उत्तरप्रदेश से जयपुर आया था लेकिन काम नहीं मिलने के कारण वापस लौट रहा था।
कल रात जीआरपी थाना बांदीकुई को सूचना मिली कि जंक्शन के फुट ओवरब्रिज के नीचे किसी आदमी ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसी सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस बांदीकुई मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि युवक ने अपने पहने हुए कपड़ों को फाड़कर फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली। जीआरपी थानाधिकारी रमनलाल ने बताया कि युवक के शव को बांदीकुई उपजिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया है।
थानाधिकारी का कहना है कि मृतक सुनील कुमार वर्मा लखीमपुर खीरी, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है । उसकी जेब से जयपुर से लखनऊ का वापसी यात्रा का टिकट मिला है। पुलिस का कहना है कि मृतक कुछ दिनों पहले ही तलाश में जयपुर आया था और काम नहीं मिलने के कारण वापस अपने गांव लौट रहा था।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक