कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही तुष्टिकरण किया:प्रहलाद पटेल
भोपाल । मध्यप्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर सियासी निशाना साधा है। कहा कि कि कांग्रेस के नेता और पार्टी लगातार आरक्षण के बारे में विशेषकर पिछड़ा वर्ग के बारे में बात करती है। कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही तुष्टिकरण किया और कांग्रेस की मंशा बहुसंख्यक के खिलाफ रही है। बहुसंख्यक पहली बार मुद्दा बना और देश के सामने बात आई है। 2018 में मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को मान्यता दी।
संविधान में उल्लेख होने के बाद भी कांग्रेस ने इंतजार किया और कमीशन बनाने के बाद भी मान्यता नहीं दी। 1993 पिछड़ा वर्ग कमीशन बनाने के बाद भी आंध्रप्रदेश में 7 से 10 प्रतिशत मुस्लिम को आरक्षण देने की कोशिश की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे मना कर दिया। कर्नाटक सरकार ने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया। परिस्थिति पड़ी तो फिर लाद दिया गया। कांग्रेस को पिछड़ा के आरक्षण को खाने की छूट मिली थी। इसके साथ एससी एसटी पर आरक्षण की डकैती की है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी कांग्रेस ने यही किया है। कांग्रेस ने कहा इस देश की संपत्ति पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। पीएम मोदी ने कहा सबसे पहला अधिकार गरीबों का है, कांग्रेस की मंशा व्यापक तरीके से जनता के सामने आई है। कांग्रेस के निर्णय लोकतंत्र, बहुसंख्यक के खिलाफ है। संविधान में धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं किया है। कांग्रेस ने जीत के लालच में यह किया है, देश समाज को ताकत के साथ एससी एसटी पिछड़ा को खड़ा होना पड़ेगा।

राज्यपाल पटेल मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को पशुओं की देंगे सौगात
जैव विविधता हमारी विरासत, इसे समृद्ध करना हमारा कर्तव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जयशंकर का पाकिस्तान पर तंज: ‘हम PAK जैसे दलाल देश नहीं’
प्रदेश सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए कर रही अनवरत काम – संसदीय कार्य मंत्री
पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक: सरकार को मिला विपक्ष का समर्थन, रिजिजू ने कहा तेल की कोई कमी नहीं
राजीविका एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, जयपुर के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, जनगणना से पहले क्यों आया संशोधन बिल?
आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, नकली अस्पताल से 778 दावे कर 64 लाख की ठगी
CM साय की बड़ी सौगात, 5 लाख भूमिहीन परिवारों को मिले 500 करोड़
रामावतार जग्गी हत्याकांड हाईकोर्ट में फिर खुला, 1 अप्रैल को अंतिम सुनवाई