कांग्रेस के लोग चुनाव आते ही फैलाते है अफवाह-सीएम भजनलाल
जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुंबई दौरे पर है. जहां वह गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब मुम्बई के मानद सदस्य बने. इस दौरान इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आप सबके बीच मुझे लगता ही नहीं कि मैं राजस्थान में नहीं हूं. कहते है, जहां नहीं पहुंचे बैलगाड़ी, वहां पहुंचे मारवाड़ी। देश ही नहीं विदेशों में भी मुझे मेरे राजस्थानी भाई-बहन मिले. आपके मन में जो तर्पण है, वो राजस्थान की धरती के कण-कण में है. पन्नाधाय की धरती की खुशबू आप बिखरने का प्रयास कर रहे है. आप जिस तरह से काम करते है, अपनी मेहनत अपनी संस्कृति से लोगों का दिल जीतने का काम करते हैं। कांग्रेस के लोग चुनाव आते ही अफवाह फैलाने का काम करते है.प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में झूठ और लूट की दुकान बंद हो रही है कांग्रेस के लोग ना अपने राज्य से प्रेम करते है ना राष्ट्र से प्रेम करते है. ये केवल अपने स्वार्थ से प्रेम करते है. कांग्रेस के लोगों ने सीएए का विरोध किया. लोकसभा के चुनाव में आरक्षण को लेकर अफवाह फैलाने का काम कांग्रेस ने किया. अब फिर से ये अफवाह फैलाने का काम करेंगे, आपको सावधान रहना होगा. भारतीय जनता पार्टी हमेशा जो कहती है वो करती है हम सभी को समान मानते हैं हम सबका विकास सबका विश्वास के भाव से चलते हैं. प्रदेश में हमारी सरकार ने जो कहा वही किया. 200 से ऊपर पेपर लीक करने वालों को गिरफ्तार किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही