नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी' में कथित धांधली के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां प्रदर्शन किया और छात्रों के लिए न्याय तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस का कहना है कि उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीजार्च किया जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘नीट परीक्षा में धांधली और घोटाला सिर्फ 24 लाख छात्रों के साथ ही धोखा नहीं है, बल्कि देश की मेडिकल व्यवस्था और देश के भविष्य के साथ धोखा है। आज देश में ऐसी कोई परीक्षा नहीं है, जिसमें धांधली न हो। छात्रों ने सोशल मीडिया पर इस सरकार को ‘एक बार फिर लीकेज सरकार' लिखना शुरू कर दिया है। उन्होंने मांग की कि नीट परीक्षा निरस्त करके फिर से कराई जाए और धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दें।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बेवफा बीवी: गांव के राहिल के साथ गई महिला, पति ने लगाई गुहार
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
कोटा में धमकी भरा वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर