कांग्रेस 15 को सुबह करेगी धरना प्रदर्शन
जयपुर । जयपुर शहर कांग्रेस राजधानी जयपुर की बिगड़ती कानून व्यवस्था , पेयजल समस्या व अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने की सरकार की मंशा के खिलाफ समय-समय पर धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस महात्मा गांधी स्कूलों को बंद करने के मामले पर 15 मई को धरना प्रदर्शन करेगी. जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि सबसे पहले अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों को बंद करने के खिलाफ 15 मई को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक जिला अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक को पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा, पूर्व विधायक गंगा देवी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल, अर्चना शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, उपमहापौर असलम सिद्दीकी, जिला संगठन महामंत्री सीताराम शर्मा नेहरू सहित अनेक नेताओं ने सम्बोधित किया. बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा. जिला अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास के समर्थन में अच्छा काम करने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा. बैठक में इस बात पर निर्णय किया गया कि 15 मई को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित धरना-प्रदर्शन में जिला पदाधिकारी , ब्लॉक, मंडल व वार्ड अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप