बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन
जयपुर । जयपुर प्रदेश में पेयजल किल्लत व बिजली समस्या और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाडी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया कि 6 जून को सभी ब्लॉकों में पेयजल समस्या व बिजली कटौती को लेकर विधानसभा वार प्रदर्शन होगा और ब्लॉक वार अधिकारियों को ज्ञापन दिए जाएंगे।
10 जून को जिलाधीश कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया जिला कांग्रेस की बैठक को जिला अध्यक्ष आरआर तिवाडी, प्रदेश सचिव अय्यूब खान, तारा बेनीवाल, राबिया खान, असगर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश खारड़ा, रामावतार मोगरा, हरेंद्र जादौन, बद्रीनारायण कुमावत, रतन सैनी, अरुण शर्मा ने संबोधित किया।

पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)