विधानसभा सत्र को लेकर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की हुई स्थापना
जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के प्रथम सत्र की पुन: बैठकें 19 जनवरी, 2024 से प्रारम्भ होने जा रही है। सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित एवं अतारांकित सहित अन्य प्रस्तावों के जवाब सही समय पर भिजवाने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कंट्रोल रूम कार्य दिवस के अतिरिक्त गणतंत्र दिवस एवं राजकीय अवकाश के दिनों में भी सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक दो पारियों में संचालित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी तथा संस्थापन अधिकारी विनोद शर्मा सह प्रभारी होंगेे। नियंत्रण के मोबाइल नंबर- 9785273342 एवं ई-मेल आईडीहै। नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए 14 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष को प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न अथवा ध्यानाकर्षण, विशेष उल्लेख प्रस्ताव रजिस्टर में दर्ज कर तत्काल संबंधित शाखा में प्रेषित किया जाएगा। संबंधित शाखा प्रभारी द्वारा तत्काल जवाब प्रेषित कर नियंत्रण कक्ष प्रभारी को अवगत कराया जाएगा।

विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक