जेल से केजरीवाल के आदेश पर बढ़ी तकरार बीजेपी ने एलजी को दी शिकायत
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी से अपना दूसरा निर्देश जारी किया है। इससे पहले सीएम केजरीवाल ने सीवरेज की समस्या को लेकर पहला आदेश जल मंत्रालय को लेकर दिया था जबकि दूसरा निर्देश आज स्वास्थ्य मंत्रालय को दिया है। इस मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच तकरार बढ़ गई है। मामला अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के पास पहुंचा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ईडी की हिरासत से मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी करने को लेकर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उपराज्यपाल से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्देश जारी नहीं किया जा सकता है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सीएम द्वारा सीवरेज की समस्या को लेकर जारी किए गए आदेश की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है। साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि दस्तावेज में केजरीवाल के हस्ताक्षर नहीं हैं और उन्होंने इसके फर्जीवाड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है। सिरसा ने कहा ने कहा कि आदेश में अरविंद केजरीवाल के हस्ताक्षर भी नहीं हैं, इसलिए यह आदेश फर्जी है। दिल्ली जल मंत्री आतिशी ने अवैध रूप से अपनी आधिकारिक क्षमता का दुरुपयोग किया है। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से ही सरकार चलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने रविवार को जल मंत्री आतिशी को दिए पहले आदेश में उन्होंने कहा था कि दिल्ली में सीवर और पानी की समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने लिखा था, मैं जेल में हूं, पर लोगों को जरा भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी