दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस
नई दिल्ली । पिछले दो महीने से ज्यादा समय से दक्षिण भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद अब उत्तर भारत के कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण में वृद्धि के संकेत मिले हैं। मई 2023 के बाद पांच मार्च को पहली बार दिल्ली में दैनिक मरीजों की संख्या 50 के पार पहुंच गई। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के संकेत विगत मार्च में शुरू हुआ था। अप्रैल के मध्य में चरम पर पहुंच गया। 19 अप्रैल को भारत में 12,500 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। इस बार ठंड की शुरुआत यानी (दिसंबर-जनवरी) कोरोना के मामले फिर से बढ़े, लेकिन मरीजों की संख्या बहुत कम थी। इस वृद्धि के दौरान सबसे अधिक दैनिक गिनती 30 दिसंबर को पूरे भारत में 841 दर्ज की गई थी। उस समय कोविड के अधिकांश मामले केरल सहित दक्षिण भारतीय राज्यों से रिपोर्ट किए जा रहे थे। अब कोविड केस उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बढ़ रहे हैं। दिल्ली और राजस्थान के अलावा यूपी और बिहार में भी संख्या बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यूपी में 20 जनवरी से 4 फरवरी तक 15 दिनों की अवधि में सिर्फ 12 मामले दर्ज किए गए। अगले पखवाड़े (4 फरवरी-19 फरवरी) में यह बढ़कर 36 हो गया। फरवरी 19 से मार्च 5 के बीच 164 तक पहुंच गया। इसी तरह बिहार में पिछले पखवाड़े में पाए गए मामले 14 से बढ़कर 103 हो गए हैं। इसके उलट, कर्नाटक में जहां हाल ही में मामले बढ़े थे, संक्रमण कम होता दिख रहा है। नवीनतम 15 दिन की अवधि में 959 से कम, 268 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि, महाराष्ट्र में पिछले तीन पखवाड़े में मामलों की संख्या कमोबेश स्थिर रही है। कोविड विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो पखवाड़े के दौरान संक्रमण में बढ़ोतरी सामान्य और अपेक्षित है। वर्तमान में उत्तरी राज्यों में फैल रहे वायरस स्ट्रेन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन