निगम ने होम कम्पोस्टिंग के बारे में की समझाइश
जयपुर, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रुक्मणी रियाड के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत नगर निगम ग्रेटर, फिनीलूप एवं वि-केयर की टीम ने मुरलीपुरा जोन के समस्त 21 वार्डों में स्वच्छता की अलख जगाते हुए स्वच्छता हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वास्थ्य ओम प्रकाश थानवी एवं उपायुक्त मुरलीपुरा जोन श्रीमती अर्पणा शर्मा भी मौजूद रही।
उपायुक्त मुरलीपुरा जोन श्रीमती अर्पणा शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए नगर निगम ग्रेटर, फिनीलूप एवं वि-केयर की टीमों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को गीले एवं सूखे कचरे के बारे में समझाइश की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर निगम ग्रेटर की 7 टीमों का गठन करके 21 वार्डों के प्रत्येक घर को सोर्स सेग्रीगेशन (कचरा पृथक्करण), होम कंपोस्टिंग एवं प्रतिदिन 4 बिन घर में रखने की समझाईश की तथा घर में ही किस प्रकार से गीले कचरे से कंपोस्ट बनाई जा सके इसके लिए जागरूक किया गया। नगर निगम ग्रेटर के इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

पीएम मोदी पर रोहिणी का वार, सरकार की उपलब्धियों पर किया सवाल
नवाज की अगली फिल्म के लिए जुटी बड़ी टीम, ‘तुम्बाड 2’ का सेट बना चर्चा का विषय
CM विजय को लेकर पवन कल्याण का बयान वायरल, बोले- मैंने लंबा संघर्ष किया
भोपालवासियों के लिए अलर्ट: आज शहर में होगी मॉक ड्रिल, अफवाहों से बचें
MP सरकार का बड़ा फैसला: बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव
पद्म विभूषण सम्मान पर भावुक हुईं एशा देओल, पिता धर्मेंद्र को याद कर कही दिल की बात
फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप, जोया अख्तर के ऑफिस से अहम हार्ड डिस्क गायब
आंधी बनी काल, दीवार गिरने से महिला की जान गई; परिवार के चार सदस्य घायल
परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए आयोगों को कड़े निर्देश जारी