सीएम केजरीवाल के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान
नई दिल्ली । दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ दायर ईडी चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। अदालत ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। कोर्ट ने 12 जुलाई को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। इस चार्जशीट में ईडी ने आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाए जाने पर आप ने प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी किसी भी कीमत पर आप को खत्म करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के खिलाफ बड़ी साजिश कर रही है। आज तक ईडी को भ्रष्टाचार का एक पैसा नहीं मिला है। उधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल के अथॉरिटी से दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार मुख्यमंत्री केजरीवाल की उस याचिका पर जवाब देने को कहा, जिसमें नेता ने अपने वकीलों के साथ डिजिटल माध्यम से अतिरिक्त मुलाकातें करने की अनुमति दिए जाने का आग्रह किया है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने जेल अथॉरिटी को जवाब दाखिल करने के लिए 5 दिन का समय दिया और मामले की आगे की सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तारीख तय की। केजरीवाल ने निचली अदालत के एक जुलाई के आदेश को चुनौती दी। केजरीवाल ने निचली अदालत में याचिका दायर कर अनुरोध किया था कि उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने वकीलों से हफ्ते में दो अतिरिक्त मुलाकात की अनुमति देने के लिए जेल अथॉरिटी को निर्देश दिया जाए। निचली अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।

क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
विधानसभा में सिंघार–विजयवर्गीय आमने-सामने, मुद्दे पर गरमाया सदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव