स्वस्थ भारत की रचना करें-देवनानी
जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सभी मिलजुल कर स्वस्थ भारत की रचना करें। उन्होंने कहा कि शरीर, मन, मस्तिष्क स्वस्थ रहेंगे तब ही राष्ट्र की उन्नति होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र को स्वस्थ बनाने के लिए आवश्यक योग, यज्ञ और संतुलित आहार को आचरण में लाएं।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित यज्ञ, योग एवं युक्ताहार नव वर्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। समारोह राजस्थान स्वास्थ्य योग परिषद् द्वारा आयोजित किया गया व योग कार्यों में जागरूकता लाने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। देवनानी ने बताया कि भारत विश्व गुरु है व भारत की परंपराएं समृद्ध और वैज्ञानिक दृष्टि से सही है। उन्होंने कहा की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक दृष्टि से राष्ट्र समृद्ध है। हम सभी लोगों को निरोगी राष्ट्र बनाने के लिए योग, यज्ञ और संतुलित आहार को अपनाना होगा। योग स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और इसे जीवन का अंग बनाने कि आवश्यकता है।

10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक