थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में मौत का आंकड़ा 33 हुआ
बैंकॉक/नोम पेन्ह। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 1000 हजार साल पुराने दो शिव मंदिरों को लेकर शुरू हुआ संघर्ष तीसरे दिन भी जारी है। इस संघर्ष में अब तक 33 लोगों की मौत हो गई है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक लड़ाई में उसके 13 लोगों की मौत हुई है। इनमें 8 नागरिक और 5 सैनिक शामिल हैं। इसके अलावा 71 लोग घायल हुए हैं। वहीं, थाईलैंड के भी 20 लोग मारे गए हैं। इनमें 14 नागरिक और 6 सैनिक शामिल है। कंबोडिया ने थाईलैंड पर जानबूझकर हमला करने का आरोप लगाया है और कहा है कि थाई सेना उनकी संप्रभुता का उल्लंघन कर रही है।
कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने शनिवार को दावा किया कि मलेशिया की मध्यस्थता में 24 जुलाई की रात दोनों ही देश सीजफायर पर समहत हुए थे, लेकिन समझौते पर पहुंचने के 1 घंटे से भी कम वक्त में थाईलैंड ने अपना रुख बदल दिया और समझौते से हट गया। यूएन सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी बैठक में कंबोडिया ने जंग को रुकवाने की मांग की है। इस मीटिंग में थाईलैंड ने कंबोडिया पर सीमावर्ती इलाके में बारूदी सुरंगें बिछने का आरोप लगाया। थाई राजदूत ने कहा कि कंबोडिया ने ही हमले शुरू किए।

हार्दिक पंड्या की गैरहाजिरी ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
MS Dhoni के भविष्य पर Ravichandran Ashwin का बड़ा बयान
Priyanka Chopra हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संग करेंगी स्क्रीन शेयर
बदल रहा है युद्ध का स्वरूप, इंसान और मशीन मिलकर करेंगे हमला
भोपाल से रवाना हुई ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, CM ने दिखाई हरी झंडी
जालंधर ब्लास्ट में CCTV फुटेज ने खोले कई राज, जांच एजेंसियां अलर्ट
एशिया पर मंडरा रहा संकट! सुपर अल-नीनो से भारत समेत कई देशों में मचेगा हाहाकार
भोपाल में निगम की 8 मंजिला स्मार्ट बिल्डिंग का लोकार्पण, CM ने दी सौगात
MP बोर्ड की द्वितीय परीक्षा आज से शुरू, CM मोहन यादव ने छात्रों को दिया प्रेरक संदेश
मध्य प्रदेश में IAS अफसरों के बड़े तबादले, सरकार ने जारी किए आदेश