महरौली में दिल्ली सरकार ने विकास सभा की आयोजित
नई दिल्ली । दिल्ली के गांवों के विकास कार्यो को गति देने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने महरौली विधानसभा में सोमवार को विकास सभा का आयोजन किया। इस मौके पर महरौली विधानसभा के विधायक नरेश यादव, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और वन विभाग के अधिकारी साथ मौजूद रहें। पर्यावरण और विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से महरौली विधानसभा के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के गांवों के विकास से संबंधित कार्यो के लिए उनकी सरकार ने ग्राम विकास बोर्ड का गठन कर इस साल 900 करोड़ रुपये का बजट रखा है। दिल्ली के ग्रामीणों को बेहतर सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांवों में सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से महरौली विधानसभा के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा विकास कार्यों में जनता की सहभागिता को लेकर ये विकास सभा का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से गांवों के लोगों को विकास कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास प्रक्रिया में जन सहभागिता जरूरी है, इससे विकास कार्यों को गति मिलती है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हम ने दिल्ली के लोगों को चुनाव के समय जो गारंटी दी थी, उसमें दिल्ली के पर्यावरण को ठीक करने के लिए 5 साल में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसे सरकार ने सभी 21 सम्बंधित विभागों की हरित एजेंसियो की सहायता से अपने इस कार्यकाल के चौथे वर्ष में ही हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की तरफ से हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके कारण दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) में खासा इजाफा हुआ है। दिल्ली में साल 2013 में हरित क्षेत्र में जहां 20 फीसदी था, वो केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में पहले स्थान पर है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई