सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अहम भूमिका निभाएंगे दिल्ली के छात्र
नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के उद्देश्य से अपने 100 दिनों के प्लास्टिक अभियान के दूसरे संस्करण की शुरुआत की। इस अभियान में छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी ने स्टूडेंट्स वर्सेस प्लास्टिक टूल किट जारी की है। इस किट का मकसद छात्रों और नागरिकों के बीच सिंगल यूज प्लास्टिक के मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। दिल्ली के सभी शैक्षणिक संस्थानों से उनके छात्रों द्वारा इस टूल किट का कुशलतम उपयोग के लिए संपर्क किया जा रहा है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थान के पंजीकरण की प्रक्रिया 5 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 है। एमसीडी ने सिंगल यूज वाले प्लास्टिक को खत्म करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों से अंतिम तिथि तक स्टूडेंट्स वर्सेस प्लास्टिक टूल किट में खुद को पंजीकृत करने की अपील की है। शैक्षणिक संस्थान https://bit.ly/SVP2024 लिंक का उपयोग करके या क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अब तक 1548 शिक्षण संस्थानों ने इस पहल के तहत अपना पंजीकरण कराया है। एमसीडी के मुताबिक वर्तमान स्थिति में बदलाव लाने और सिंगल यूज में आने वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने में छात्र अहम भूमिका निभा सकते हैं। स्टूडेंट्स वर्सेस प्लास्टिक टूल किट शिक्षण संस्थानों के लिए अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के उपयोग में कमी में सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए एक व्यापक मार्गदर्शिका है। इस टूल किट के माध्यम से प्रत्येक भाग लेने वाले छात्र को 5 घरों को गोद लेना होगा और सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान और विकल्पों के बारे में जागरूकता बढ़ानी होगी।

Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?