दिवाली से पहले सुधरी दिल्ली की हवा
नई दिल्ली। दिल्ली की हवा में हल्का सुधार हुआ है। शनिवार की सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स गिरकर 237 पर पहुंच गया। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। हवा में जहरीले कण अभी भी बरकरार हैं। दिवाली से पहले सुधरती हवा फिर से खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। हालांकि, इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है। दीवाली से पहले दिल्ली की हवा में सुधार होता दिख रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली का एक्यूआई 237 दर्ज किया गया। हालांकि, यह अभी खराब स्थिति में हैं। शुक्रवार की सुबह एक्यूआई 283 था। सबसे अधिक प्रदूषित वाला इलाका आईटीआई जहांगीरपुरी है, यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 265 है। दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर फिर से खराब होने की आशंका है। अगले तीन से चार दिन में यह खतरनाक स्थिति में पहुंच सकता है। इसके साथ ही दिल्ली के मौसम में भी बदलाव होता दिख रहा है। दिल्ली में लोग ठंड का इंतजार कर रहे हैं। पूरा अक्टूबर महीना बीतने को है लेकिन अभी तक ठीक से गुलाबी सर्दी ने भी दस्तक नहीं दी है। दिन में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम में भी हल्की गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30-31 अक्टूबर को तापमान में गिरावट आ सकती है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दाना तूफान के असर से राजधानी के मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है। दिल्ली में मौसम का बदलना और खराब होती हवा लोगों को परेशान किए हुए है। राजधानी में धुंध की चादर छाई हुई है। हवा में जहरीले कणों ने कब्जा कर रखा है, जिससे लोग बीमारी की जद में पहुंच रहे हैं। खराब हवा से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें महसूस हो रही हैं। लोग सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों में जकड़ा रहे हैं। अस्पतालों में इन मरीजों की भीड़ लगी हुई है। दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं। ग्रैप -2 लागू किया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज