दिल्ली के मॉडर्न, कैम्ब्रिज और सलवान पब्लिक स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. स्कूलों को ई-मेल के जरिये धमकी मिली है. DPS, मॉडर्न स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं. शुक्रवार देर रात 12:54 पर इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मौके पर दमकल विभाग और पुलिस मौजूद हैं. स्कूलों की तलाशी ली जा रही है. सुबह 6:23 पर श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल और 6:35 पर DPS अमर कॉलोनी के स्कूल ने ई-मेल देखा. स्कूलों के आस-पास भी पुलिस ने फिलहाल सुरक्षा बढ़ा दी है.
खेल दिवस और पीटीएम के दौरान हमला करने की चेतावनी
ई-मेल में आगे कहा गया है कि बम इमारतों को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली हैं. आज से 14 दिसंबर तक, मतलब कल, दोनों दिनों में, एक अपेक्षित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग होने वाली है. हमारे स्रोतों के माध्यम से यह भी पुष्टि हुई है कि सभी ई-मेल में शामिल स्कूलों में से एक वर्तमान में अपने खेल दिवस के लिए मार्चिंग कर रहा है, जिसमें छात्र एक सामूहिक मैदान में इकट्ठा होते हैं, जिससे भारी भीड़ होती है. स्कूलों में बच्चों के बैग की भी चेंकिंग नहीं की जाती है. हमारे ई-मेल का जवाब दो और मांगों को मानो. नहीं तो बम ब्लास्ट कर दिया जाएगा.
25 लाख 40 हजार की रंगदारी की मांग
4 दिन पहले भी राजधानी दिल्ली के 40 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. स्कूलों को बम की यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली थी. स्कूल प्रशासन ने धमकी मिलने के बाद तुरंत एहतियात के तौर पर बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया था. जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है उनमें आरकेपुरम स्थित DPS स्कूल, जीडी गोयनका, मदर मैरी ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल और कैंब्रिज स्कूल सहित 40 स्कूल शामिल थे. जैसे ही धमकी भरे ई-मेल स्कूल वालों ने देखे तो तुरंत छात्रों को घर वापस भेज दिया गया. सभी स्कूलों के बाहर पुलिस का पहरा है. धमकी में 25 लाख 40 हजार रुपयों की डिमांड की गई थी.

US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म
झारखंड सियासत में भूचाल! SIR को लेकर सत्तापक्ष का बड़ा आरोप, बीजेपी ने बताया 'पॉलिटिकल ड्रामा'; जानें क्या है पूरा विवाद
झारखंड में अब नहीं चलेगा माफिया राज और हाथियों का आतंक! मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश, अवैध माइनिंग पर होगी सीधी जेल
बैतूल में सनसनी: टॉपर बेटे ने परिवार की हत्या, 12 घंटे तक शवों के बीच बैठा रहा