दिल्ली के शाहीन बाग ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा
नई दिल्ली । दिल्ली की शाहीन बाग थाना पुलिस ने करीब 8 साल के लड़के की हत्या के मामले को महज 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे की पहचान फिदा हुसैन के रूप में हुई है। वह जामिया नगर के अबू फजल एंक्लेव का रहने वाला है। आरोपी ने लड़के का यौन शोषण करने के बाद उसकी हत्या की थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 31 अक्टूबर की रात 10.58 बजे की है। जब पीसीआर कॉल के माध्यम से शाहीन बाग के ई ब्लॉक में एक निर्माणाधीन साइट पर लड़के की लाश मिलने की सूचना शाहीन बाग थाना पुलिस को मिली। घटना की सूचना पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एक 7 से 8 साल के लड़के की लाश पड़ी हुई मिली। उसके सिर से खून बह रहा था। थाना पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम को बुलाया और अपराध स्थल का निरीक्षण कर वहां से सबूतों को इकट्ठा किया। पुलिस ने फोटोग्राफी-वीडियो भी कराई गई। जिसके बाद बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया गया। इस बीच थाना पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान अबुल फजल एन्क्लेव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने लगभग 80-100 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। जिसमें उन्हें मृतक लड़के के साथ एक संदिग्ध नजर आया, जो उसे लेकर निर्माणाधीन बिल्डिंग में प्रवेश कर रहा था। उसकी पहचान फिदा हुसैन के रूप में हुई। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने लड़के के साथ यौन शोषण करने और विरोध करने पर हत्या करने की बात कबूली। शाहीन बाग थाना पुलिस ने हत्या के साथ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज