वाराणसी के बाजार में मोदी कूलर की मांग
वाराणसी । प्रचंड गर्मी का अहसास देश के ज्यादातर हिस्सों में देखा जा रहा है। लू के के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों में एसी कूलर की डिमांड बढ़ती जा रही है। इस कहर के बीच अब वाराणसी के बाजार में मोदी कूलर की खासी मांग बढ़ रही है। चुनावी सीजन में वाराणसी के कूलर व्यवसायियों ने मोदी कूलर लांच किया है।
यह कूलर पूरी तरह से भगवा रंग का है। इसके अलावा इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र की तस्वीर के साथ बीजेपी का चुनावी चिन्ह कमल भी बना है। दावा है कि इस कूलर में हाईस्पीड मोटर लगी है जिससे यह कूलर 3 अलग अलग स्पीड में चलाया जा सकता है। इस गर्मी में ये कूलर दूसरे कूलर की अपेक्षा रूम को ज्यादा ठंडा करेगा। इस कूलर पर पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी है। कूलर तैयार करने वाले बाबा स्टील वर्क्स के संचालक राकेश गुप्ता ने बताया कि इस समय पीम मोदी का देशभर में खासा क्रेज है। वह वाराणसी के सांसद भी हैं ऐसे में उनकी लोकप्रियता को देख इस मोदी कूलर को लांच किया है। इस कूलर की कीमत 5000 रुपये से 7 हजार रुपये तक है। लोगों को इसका रंग भी खासा पसंद आ रहा है। इसलिए लोग इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं दुकान पर सजे इस कूलर को देख लोग रुक भी रहे हैं। वहीं खरीदारी करने आए कृष्णा पांडेय ने बताया कि बाजार में बिकने वाले दूसरे कूलर से यह मोदी कूलर ज्यादा खूबसूरत है और इसका रंग भी काफी चटक है। इस वजह से लोग इसकी तरह आकर्षित हो रहें हैं।

बिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान; किए ऐसे कमेंट
'वो घड़ी आ गई है'; डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजपाल यादव की नई पारी का आगाज; शुरू किया यूट्यूब चैनल
Pakistan का दावा: 89 अफगान चौकियां नष्ट, 18 पर कब्जा; 297 Taliban लड़ाके ढेर
Afghanistan ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम, कई धमाकों से दहला इलाका
तानाशाह की बेटी का खतरनाक शौक, शूटिंग रेंज में दागीं गोलियां; पिता दे रहे ट्रेनिंग
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, एंथ्रोपिक बाहर; ओपनएआई की पेंटागन में एंट्री
हथाई खेड़ा डैम में रातों-रात सक्रिय हुआ नया मछली शिकार गैंग
इटली के मिलान में बड़ा हादसा, पटरी से उतरी ट्राम दुकान में घुसी; 2 की मौत, 40 घायल
'क्या उनकी टिप्पणी गंभीरता से लेनी चाहिए'? 'द केरल स्टोरी 2' पर अनुराग कश्यप के किया तंज तो बोले विपुल अमृतलाल
MSC Bank घोटाले में दिवंगत अजित पवार और सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट