महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड दिए जाने की मांग...
मध्यप्रदेश की महिलाओं को निशुल्क रूप से सैनिटरी पैड दिए जाने की मांग को लेकर के नर्मदापुरम निवासी सुरेंद्र बामने बीते 119 दिनों से साइकिल से प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं। साइकिल से वह यात्रा करते हुए इसके लिए लोगों को जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक जिले के कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए इस मांग को संज्ञान में लेने की मांग कर रहे हैं।
नर्मदापुरम के रहने वाले सुरेंद्र बामने बुधवार को अनूपपुर पहुंचे। वह बीते 119 दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों की यात्रा करते हुए महिलाओं को निशुल्क रूप से सैनिटरी पैड दिए जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। अभी तक सुरेंद्र ने साइकिल से 2,267 किलोमीटर की यात्रा प्रदेश में की है। सुरेंद्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को माहवारी के दौरान सैनिटरी पैड न मिल पाने की वजह से गंदा कपड़ा उपयोग करने से सर्वाइकल कैंसर हो जाने की वजह से उनकी मौत हो जाती है, जिनकी संख्या लाखों में है और इसी परेशानी को देखकर उन्होंने प्रदेश स्तरीय यह यात्रा प्रारंभ की है।
यात्रा के दौरान ट्रेन में परेशान युवती की मदद करने के बाद मिली प्रेरणा
सुरेंद्र ने बताया कि वह मुंबई की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में उन्होंने एक युवती को माहवारी से परेशान देखा, जिसकी उन्होंने मदद की। इसके बाद से ही उनके मन में यह विचार आया और इसको लेकर के उन्होंने मध्यप्रदेश में इस समस्या से जूझ रही महिलाओं तथा किशोरियों की सहायता करने के लिए यह साइकिल यात्रा अभियान प्रारंभ की।

एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित 11 दिवसीय राजस्थान उत्सव का हुआ भव्य समापन
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
भाजपा ने जारी की तीसरी उम्मीदवार सूची: 19 सीटों पर तय हुए उम्मीदवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा कर की अपने जन्मदिन की शुरूआत
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
राजीविका एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, जयपुर के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात