दिल्ली में डेंगू का अलर्ट सौरभ भारद्वाज ने अफसरों को दिए ये आदेश
नई दिल्ली, दिल्ली में मानसूनी बारिश के बाद अब डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि, डेंगू के अभी आधिकारिक मरीज सामने नहीं आए हैं, लेकिन मानसून के सीजन में इसके खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ से इस बाबत बैठक की। उन्होंने एमसीडी सहित सभी संबंधित एजेंसियों को इसकी रोकथाम के लिए काम करने का निर्देश दिए। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अफसरों को निर्देश दिया है कि इसको लेकर सभी संभव एहतियात अभी से बरतें। डेंगू के फैलने का इंतजार न करें। डेंगू को लेकर हुई बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय दिल्ली नगर निगम नई दिल्ली नगर पालिका परिषद दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड लोक निर्माण विभाग शिक्षा निदेशालय, दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बता दें कि डेंगू का संबंध मुख्य रूप से जून से सितंबर के बीच मानसून के मौसम से है। जब रुका हुआ पानी एडीज मच्छरों के लिए आदर्श प्रजनन भूमि प्रदान करता है। यह डेंगू वायरस के वाहक और अनुकूल होते हैं।

क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
विधानसभा में सिंघार–विजयवर्गीय आमने-सामने, मुद्दे पर गरमाया सदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव