21 प्रधान शिक्षकों को DEO ने किया निलंबित
बिहार में शिक्षा सुधारने की पहल को लेकर अधिकारी भी इसमें कहीं से कोताही नहीं बरत रहे हैं। कार्रवाई की जद में आने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई निश्चित रूप से हो रही है। इसी कड़ी में पश्चिम चम्पारण जिला में लापरवाही बरतने वाले 21 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने निलंबित कर दिया है। इससे जिले में हड़कंप का माहौल है। निलंबित प्रधान शिक्षकों के साथ-साथ सहायक शिक्षकों में भी हड़कंप का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बीपीएससी से पहले चरण में नियुक्त शिक्षकों का योगदान प्रपत्र निर्धारित समय-सीमा के अंदर जमा नहीं करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की है।डीपीओ के अनुसार, निलंबित एचएम में प्राथमिक विद्यालय मठिया के मोहम्मद फिरोज, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझरिया गौनाहा के अब्दुल रहमान, प्राथमिक विद्यालय बारी टोला बेतिया की पुष्पलता वर्मा, प्राथमिक विद्यालय कुर्मी टोला बेतिया की सुमित्रा कुंवर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसौनी पिपरासी के भारत शाह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुमका सरेहवा टोला सिकटा के मोहम्मद गुलाब नूर, प्राथमिक विद्यालय उर्दू लाल परसा सिक्टा के रेजाउल्लाह, प्राथमिक विद्यालय बैद्यनाथपुर, बेतिया की इंदिरा कुमारी शामिल हैं।
वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरथापुर बगहा 2 के रामाशंकर प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय पचरुख भुल टोला बगहा दो की शांति कुमारी, प्राथमिक विद्यालय बौद्ध टोला लौरिया के शबनम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपापुर नरकटियागंज की रेणु बाला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डमरापुर मैनाटांड़ के मुर्तुजा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरहिया बगहा 2 के सोहराई उरांव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देउरवा शेख टोली लौरिया के समीउन नेशा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांसगांव बगहा 2 के पूर्णेन्दु कुमार सत्यार्थी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झनकौल बगहा दो के प्रदीप मणि मिश्र और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैजुवा बैरिया के रामकेश्वर राव आदि के नाम शामिल हैं।

डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट के पास नए फुट ओवर ब्रिज की रखी नींव, पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप