उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया वृहद स्वास्थ्य जाँच अभियान का शुभारंभ
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के साथ स्वस्थ और खुशहाल रीवा के संकल्प को पूरा करने के लिए वृहद् स्वास्थ्य जाँच अभियान शुरू किया गया है। नियमित रूप से स्वास्थ्य की जाँच से रोगों के प्रकोप, पोषक तत्वों की कमी, रोग प्रतिरोधक क्षमता की स्थिति की समय से जानकारी हो जाती है। इससे बड़े रोग के भी लक्षण समय से पता चलते हैं तो उपचार से उससे पूरी तरह से बचाव हो जाता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मेडिकल कालेज रीवा के सभागार में वृहद स्वास्थ्य जाँच अभियान का शुभारंभ किया।
हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हर नागरिक इन शिविरों में जाँच की सुविधा का लाभ लेकर और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई ले। व्यायाम, प्राणायाम, योगाभ्यास करे जिससे स्वास्थ्य की रक्षा हो। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अभाव में हम कई बार गंभीर रोगों का शिकार हो जाते हैं। हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे।
नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच अभियान मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा संजीवनी केन्द्रों में 22 मार्च तक जारी रहेगा। अभियान में मुख्य रूप से असंचारी रोगों की जाँच की जायेगी। सांसद जनार्दन मिश्र, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, डीन डॉ. मनोज इंदुलकर स्थानीय जनप्रतिनिधि, आमजन उपस्थित थे।

उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
भूपेश बघेल का ‘धुरंधर 2’ पर हमला, सरकार को खुश करने का आरोप
स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
गर्मियों में यात्रियों को राहत: अहमदाबाद-कोलकाता, सूरत-भागलपुर में बढ़े 3AC कोच
छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, नई सुविधा की शुरुआत